WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

चाचा की मार से गंभीर भतीजे की इलाज के दौरान हुई मौत, चाचा गिरफ्तार

Advertisement

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के बहेराटांड़ मुहल्ले में एक चाचा की पीटायी से घायल भतीजे की मौत रांची रिम्‍स में इलाज के दौरान हो गयी. पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि चाचा मंटू भुईयां व भतीजा विपिन भुइयां के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी. बात मारपीट तक पहुंच गयी. इसी दौरान चाचा ने भतीजा को लाठी व डंडों से जम कर पिटाई कर दी.

Advertisement

इस मारपीट में भतीजा विपिन भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने घायल बिपिन भुईयां को ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. यहां  चिकित्‍सकों ने उसका प्राथमिक इलाज कर रांची रिम्स रेफर कर दिया. रिम्‍स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजन उसका शव ले कर लातेहार पहुंचे और इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी.

Advertisement

सूचना मिलले पर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो पुलिस जवानों के साथ बहेराटांड़ पहुंचे और मामले की जांच की.  थाना प्रभारी ने बताया कि चाचा ने भतीजा को लाठी डंडे से पिटायी कर दी थी.  इलाज के दौरान भतीजे की मौत हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाचा मंटू भुईयां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो पर बुरा हाल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!