WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

एनएचएआई ने समस्‍या का समाधान करने का भरोसा दिया

लातेहार। शहर के एक सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सोनी ने अपने फेसबुक एकाउंट से शहर के मुख्‍य पथ (एनएच-39) में पोचरा मोड़ के पास सड़क में जल जमाव व सड़क अतिक्रमण कर लेने की खबर प्रसारित की थी. उन्‍होने कहा कि पानी की निकासी नहीं होने के कारण पहली बारिस में ही सड़क तालाब में तब्‍दील हो गयी है. इस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने संज्ञान लिया है. उन्‍होने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर श्री सोनी को जवाब देते हुए बताया कि उक्‍त स्‍थान पर सड़क के दोनेा किनारों में अति‍क्रमण व बसावट होने के कारण वर्षा जल का स्‍वभाविक निकासी बाधित हो गयी थी. हालांकि इस मामले मे एनएचएआई द्वारा त्‍वरित कार्रवाई करते हुए जल निकासी की व्‍यवस्‍था कर दी गयी है और अस्‍थायी समाधान के तहत प्रशासन से सहयोग से अतिक्रमण हटाने हेतु समन्‍वय स्‍थापित किया जा रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!