maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंड

एलडीसीए के नौ पदों के लिए नौ नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

अध्‍यक्ष के लिए पंकज सिंह, वरीय उपाध्‍यक्ष के लिए चंद्रप्रकाश सिंह व सचिव के लिए अमलेश सिंह ने नामांकन दाखिल किया

लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ (एलडीसीए) के सत्र 2026-30 के लिए चुनाव प्रक्रिया  22 जुलाई से शुरू कर दी गयी है. जिला खेल स्टेडियम स्थित संघ के कार्यालय में पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई. संघ के चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन निर्धारित समय तक नौ पदों के लिए कुल नौ नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई. सभी नौ पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया. उन्‍होने बताया 23 जुुुुुलाई को सुबह 10 बजे से दो बजे नामांकन प्रपत्रों की स्‍क्रूटनी की जायेगी और उसके बाद संध्‍या चार बजे तक नामांकन वापस लिये जा सकते हैं. उन्‍होने बताया कि अगर स्‍क्रूटनी व नामांकन वापस लेने के समय के बाद सभी नौ पदों पर एक-एक ही अभ्‍यर्थी रहते हैं तो ऐसे में चुनाव की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनका निर्विरोध निर्वाचन हो जायेगा. उन्‍होने बताया कि नामांकन दाखिल करने वालों में अध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, अनिल सिंह और सुरेंद्र प्रसाद, सचिव पद के लिए अमलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीष कुमार द्विवेदी तथा संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए जावेद अख्तर और प्रकाश कुमार का नाम शामिल है. सभी ने एक प्रस्तावक और एक समर्थक के साथ चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!