Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिले के थानों में ली गयी शपथ

लातेहार।  विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के पुलिस लाइन के अलावा विभिन्‍न थाना एवं पुलिस प्रतिष्‍ठानों में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बालुमाथ थाना में पुलिस पदाधिकारी व अन्‍य  पुलिस कर्मियों ने तम्बाकू एवं उससे बने उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है, और इससे कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न होती हैं. मौके पर बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार, गौतम कुमार, धीरज सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से तम्बाकू का त्याग करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई. सदर थाना के अलावा जिले के सभी थाना परिसर में विश्‍व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया.

 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!