लातेहार
जन प्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गये सवालों पर संवदेनशील हो कर कार्य करें अधिकरी: सांसद


इस दौरान सांसद श्री सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन एवं विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी विभागों को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने, लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता के साथ कार्य संपादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया. उन्होने आगे कहा कि स्थानीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गए जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील होकर कार्य करें तथा जनहित में योजना विलंब न हो और गुणवत्तापूर्ण कार्य हो, योजनाओं का कियान्वयन ससमय हो इसे विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करें.
उपायुक्त संदीप कुमार ने सांसद को आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सुझावों एवं निर्देशों के अनुरूप सभी विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नियमित अनुश्रवण किया जाएगा. बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. ग्रामीण विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग, विद्युत विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, वन, दूरसंचार, बैंकिंग, आवास, मनरेगा, जल संसाधन एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने योजनाओं की अद्यतन स्थिति, उपलब्धियों एवं लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की.
बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप निदेशक पलामू व्याघ्र परियोजना दक्षिणी कुमार आशीष, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार गगराई समेंत सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह ,लातेहार विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव के अलावा जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.