WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
चंदवाराज्‍य

दो बाइक की टक्‍कर में एक युवक की मौत, दूसरा फरार

 लातेहार। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन जिले के किसी न किसी सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो रही है. जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के हिसरी ग्राम में गुरूवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी थी और अब शुक्रवार को हिसरी गांव के पेट्रोल पंप के पास दोपहर तकरीबन तीन बजे दो बाइक की टक्‍कर हो गयी. इस टक्‍कर में एक बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि दूसरा फरार हो गया. मृतक की पहचान झरी उरांव ( 42) पिता बबलू उरांव के रूप में की गयी है. वह भूसाढ़ गांव का रहने वाला था.  जानकारी के अनुसार झरी उरांव अपनी मोटर साइकिल से चंदवा के साप्ताहिक शुक्रवार बाजार जाने के लिए निकला था. जैसे ही वह हिसरी स्थित पेट्रोल पंप पेट्रोल लेने के लिए पहुंचा. चंदवा से बालुमाथ जा रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्‍कर मार दी. इस दुर्घटना में झरी उरंव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से झरी उरांव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. यहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. दूसरा बाइक सवार वहां से फरार हो गया. शव को पोस्‍टमार्टम के लिए लातेहार भेजा गया है.

Rajeev Oraon

संवाददाता शुभम संवाद, चंदवा लातेहार

Rajeev Oraon

संवाददाता शुभम संवाद, चंदवा लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!