maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
राजनीतिलातेहार

छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहा है पेपर लीक: अमित यादव

लातेहार। जिला युवा कांग्रेस कमिटी, लातेहार के द्वारा अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में छात्रों की गूँज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित यादव ने किया. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जिले के हर कॉलेज और छात्रावास में छात्रों के बीच आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा जाएगा. श्री यादव ने कहा कि आज देश की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. इसमें हमें सुधार लाना है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक देश के छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रही है. प्रदेश सचिव आफताब आलम ने छात्रों को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंनेकहा की छात्रों को अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा. नीट जैसे परीक्षा का पेपर लीक रहा है. हर छात्र कठिन मेहनत करता है और लास्ट में पेपर लीक हो जाता है. उनका मनोबल टूट जाता है. जिला प्रभारी मुन्ना खान ने कहा कि केंद्र सरकार का कोई मंत्री किसी प्रकार की कोई जिम्मेदारी नहीं के रहा है. आज के युवाओं को आगे आना होगा. प्रदेश महासचिव साजन कुमार ने कहा कि कांग्रेड छात्रों को उनके अधिकारों के लिए एकजुट करेगी. मौके पे जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, मजहर खान, साबिर आलम, सुहेल अंसारी, सोनू यादव, सौरव यादव, कुलदीप, मुश्ताक, सुनील पासवान आदि लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!