latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधलातेहार

पुलिस ने अवैध लकड़ि‍यों के साथ दो तस्‍करों को दबोचा

लातेहार। पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर लकड़ी की तस्‍करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उनके पास एक पिकअप वैन से 14 पीस सखुआ के बोटे भी बरामद किये हैं. यह कार्रवाई मंगलवार की शाम जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में की गयी है. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि‍ एक पिकअप वैन में अवैध रूप से लकडि़यों को लाद कर ले जाया जा रहा है. इसी सूचना पर एक टीम बना कर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र के मालहन पंचायत के केंदुआताड़ के पास उक्‍त पिकअप वैन को पकड़ा. पुलिस ने जब उसमें लदे लकडि़यों के वैध कागजात की मांग की तो पिकअप चालक कोई कागजात प्रस्‍तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने पिकअप के साथ चल रहे चंदन ठाकुर पिता विजय ठाकुर, चान्‍हो (रांची) और वाहन के चालक साबेज अंसारी पिता हकीमूल अंसारी मांडर (रांची) को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में चंदवा थाना में  थाना कांड संख्या 107/26 बीएनएस की धारा-303(2)/317/3(5) एवं 33/41/42/52 वन अधिनियम दर्ज किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button