latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंडबालुमाथ

पुलिस ने अफीम तस्‍करी के दो फरार आरोपियों को भेजा जेल

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिला पुलिस अफीम व अन्‍य मादक पदार्थों की खेती व तस्‍करी की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. इस कार्य में संलिप्‍त लोगों की पहचान की जा रही है उन पर कार्रवाई की जा रही है. विभिन्‍न थानों में दर्ज कांडों के फरार आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस छापामारी अभियान भी चला रही है. इसी क्रम में जिले की बारियातू थाना पुलिस ने  फीम तस्‍करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्‍त सूचना पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्‍होने बताया कि सूचना मिली थी कि बारियातूू थाना कांड संख्या 5/23 के प्राथमिक अभियुक्त विशेश्वर यादव (पिता बिलोखन यादव) तथा कांड संख्या 8/26 के प्राथमिक अभियुक्त कनन गंझू उर्फ कुंदन गंझू (पिता स्व पच्चु गंझू) अपने-अपने घर पर आये हैं. इसी सूचना पर बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद रवानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने बालूभांग पंचायत के इंदुजा एवं हेरनहोप्पा गांव में छापामारी अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.  थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अफीम कारोबार के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है. विशेश्वर यादव के खिलाफ पूर्व में भी थाना कांड संख्या 10/25 एवं 3/26 के तहत बीएनएस व एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज हैं. इसके अलावा बालूमाथ थाना कांड संख्या 160/19 में भी उसका आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने दोनेा को जेल भेज दिया है.

10 अप्रैल को भी एक आरोपी को किया गया था गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि मादक पदार्थां की तस्‍करी के आरोप में पिछले 10 अप्रैल को भी पुलिस ने थाना कांड संख्या 1/26 के अभियुक्त बेसरा ग्राम के बाराखाड़ निवासी कृष्णा कुमार गंझू, पिता रामजीत गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. छापामारी दल में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, एसआई अनुप कुमार, जितेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक छोटू पांडेय, मिथलेश कुमार सिंह, महिला पुलिसकर्मी संगीता देवी, मिर्जा मोअज्जम बेग सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button