नगर पंचायत चुनाव, लातेहार
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आशा देवी समेंत वार्ड पार्षद पद के तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
वार्ड पार्षदों के प्रत्याशियों में से वार्ड नंबर चार से अनीश अंसारी, वार्ड नंबर 10 से सुनील कुमार पासवान तथा वार्ड नंबर 15 से रिया सिंहा ने अपना नामांकन वापस लिया है. बता दें कि लातेहार नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं. इन 15 वार्डों में 61 प्रत्याशियाें ने नामांकन दाखिल किया था. इसमें दो प्रत्याशियों का नामांकन स्क्रूटनी के दौरान रद्द किया गया था. 