WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

रफत जहां महुआडांड़ व रामदयाल यादव गारू प्रखंड के अध्‍यक्ष बने

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सिंधु मिश्रा ने दहेज मुक्त झारखंड संगठन का विस्‍तार किया

लातेहार। सामाजिक कुरीति दहेज प्रथा के खिलाफ जनजागरण अभियान चला रहे संगठन दहेज मुक्त झारखंड ने संगठन का विस्तार किया है. संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा ने गुमला जिले के सामाजिक कार्यकर्ता मो अशफाक आलम को गुमला जिला अध्यक्ष बनाया है. वहीं लातेहार जिले के महुआडांड़ की रफत जहां को महुआडांड़ प्रखंड अध्यक्ष तथा गारू प्रखंड के रामदयाल यादव को गारू प्रखंड अध्यक्ष पद  पर मनोनीत किया है.  राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए एक अभिशाप है. इसे समाप्त करने के लिए संगठन लगातार जनजागरण अभियान चला रहा है. संगठन में सक्रिय एवं समाजसेवी लोगों को जिम्मेदारी दिए जाने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत होगा. नयी जिम्‍मेवारी मिलने पर मो अशफाक आलम व  रामदयाल यादव ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाते हुए युवाओं, अभिभावकों और समाज के प्रबुद्ध लोगों को दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूक किया जाएगा. महुआडांड़ प्रखंड अध्यक्ष रफत जहां ने कहा कि दहेज जैसी कुरीति महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर चोट करती है. वह महिलाओं और युवतियों को जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार कार्य करेंगी.  दहेज मुक्त झारखंड के प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष बबलू खान ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. लातेहार जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अस्मिता एक्का ने भी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएंदी और संगठन लगातार सामाजिक सुधार की दिशा में कार्य कर रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!