Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत 

लातेहार।सीआईसी सेक्‍शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर चंदवा थाना क्षेत्र के महुआमिलान रेलवे स्‍टेशन के पास एक रेलकर्मी की मौत एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गयी. मृतक की शिनाख्‍त अरविंद कुमार के रूप में की गयी है. दिवगंत कुमार झारखंड के हजारीबााग के रहने वाले थे. घटना की सूचना रेलवे ने उनके परिजनों को दे दी है. जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार महुआमिलान के अस्‍थायी केबिन में कार्यरत थे. वे एक मालगाड़ी को पास करा रहे थे. इसी दौरान वे उक्‍त मालगाड़ी की चपेट में आ गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. निरीक्षक प्रभारी रंजीत रंजन सहाय मौके पर पहुंच  कर मुआयना किया. उन्‍होने कहा कि रेलवे घटना के हर एक पहलु की जांच कर रही है. यह मानवीय भूल है या फिर कोई तकनीकि गड़बड़ी थी, यह जांच के बाद ही सामने आ पायेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!