lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहारलातेहार

रेलवे ने दी लातेहार में राजधानी एक्‍सप्रेस ट्रेन के ठहराव की अनुमति

 लातेहार। चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह  के अथक प्रयास से लातेहार क्षेत्र वासियों जल्‍द ही एक खुशखबरी मिलने वाली है. सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह ने बताया कि सांसद के प्रयास से रांची से न्यू दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव लातेहार मे किए जाने की स्वीकृति रेल मंत्रालय ने दे दिया है. इससे स्‍थानीय लोगों को दिल्‍ली जाने में काफी सहुलियत होगी. राजधनी एक्‍सप्रेस का लातेहार में ठहराव कराने की मांग पूर्व से ही की जा रही थी. सांसद ने इसे गंभीरता से लिया और इस दिशा में पहल किया. उन्‍होने  बताया कि लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का ठहराव चंदवा टोरी मे किए जाने की भी स्वीकृति मिल गई है और शीघ्र ही गरीब रथ का बरवाडीह मे ठहराव की स्वीकृति मिलने वाली है. यह खबर लातेहार वासियों के लिए सुकुन भरी हो सकती है. लोगों का कहना है कि राजधनी एक्‍सप्रेस के ठहराव से जिलावासी अब कम समय में देश की राजधानी दिल्‍ली पहुंच सकेगें. लोगों ने सांसद श्री सिंह को इसके लिए धन्‍यवाद दिया और उनके प्रति आभार प्रकट किया है. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!