WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

आठवीं बार तरवाडीह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने राजकुमार प्रसाद 

लातेहार। सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. इस अवसर पर सर्वसम्मति से लातेहार प्रखंड उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद को लगातार आठवीं बार समिति का अध्यक्ष चुना गया।

Advertisement

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा पिछले वर्षों से भी अधिक भव्यता से मनाई जाएगी। समिति ने घोषणा की कि इस बार लगातार 10 दिनों तक रामलीला का मंचन होगा और  विधि-विधान से पूजा-पाठ सम्पन्न कराया जाएगा।

Advertisement

समिति की नई टीम में उपाध्यक्ष के रूप में रामकुमार प्रसाद, मनोज साव, अंकित प्रसाद और शुभम प्रसाद को चुना गया है। सचिव रघुनन्दन प्रसाद, जबकि उप सचिव रविन्द्र प्रसाद, मदन प्रसाद, लवकुश प्रसाद और रूपेश वर्मा बनाए गए हैं। कोषाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद और उप कोषाध्यक्ष बजरंग प्रसाद, सुजीत प्रसाद व मिथलेश प्रसाद होंगे।

Advertisement

संरक्षक मंडल में अशोक साव, चन्दन प्रसाद, कृष्णदेव प्रसाद, गुप्तेश्वर राम, धुरूप साव, अनिल प्रसाद, संतोष प्रसाद, सिरिस्ता राम, सुरेश राम और श्याम किशोर प्रसाद शामिल हैं।  सक्रिय सदस्यों में अजय प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद, मुकेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, उपेन्द्र प्रसाद, सौरभ प्रसाद, अभिषेक वर्मा, कंचन यादव और दीपक यादव को शामिल किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार की दुर्गा पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से खास और यादगार होगी।

Advertisement
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!