Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
लातेहार

छठी बार निर्विरोध राजद जिला अध्‍यक्ष बने रामप्रवेश यादव

लातेहार, 09 जून। पथ निर्माण विभाग, चंदवा के विश्रामागार परिसर में सोमवार को राजद जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बतौर चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता एवं सह चुनाव प्रभारी ईश्वरी महतो मौजूद थे. इससे पहले निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, बबलू गिरी, सूरज यादव व अन्य राजद नेताव कार्यकर्ताओं ने चुनाव पदाधिकारी एवं सह पदाधिकारी के अलावा चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने वाले पार्टी के अन्‍य पदधारियों का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इसके बाद चुनाव पदाधिकारी श्री भोगता ने चुनावी प्रक्रिया एवं चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी. जिला अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने ही नामांकन किया. इस प्रकार श्री यादव सर्वसम्मति से लगातार छठी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गये. जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद चुनाव प्रभारी ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया. लगातार छठी बार जिला अध्यक्ष बनने पर रामप्रवेश यादव ने कहा कि जिस आशा विश्वास के साथ प्रदेश कमेटी के द्वारा उन्‍हें  यह दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा से दायित्व का निर्वहन करेगें. संगठन के हर एक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगें. रामप्रवेश यादव के लगातार छठी बार जिला अध्यक्ष बनने के बाद राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर बधाई दी. मौके पर  बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष प्रीत लाल यादव, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष राशिद खान, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, गारू प्रखंड अध्यक्ष अलाउद्दीन खलीफा, सरयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, रंजीत यादव, युवा जिला अध्यक्ष दीपक यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश राम, देवांश यादव, व्यास यादव, मदन यादव, नेसार अंसारी, दीपक नाथ शाहदेव, भोला सिंह, चिंटू कुमार, अनिल विश्वकर्मा, जगनारायण माली, संतोष कुमार,हरिहर यादव, अजीत श्रीवास्तव, बबलू गिरी, वीरेंद्र यादव, दिलीप यादव, अजय कुमार गुप्ता, राजेश रजक, दशरथ यादव, ज्योति सिंह, चंद्र मोहन यादव, रामकुमार यादव समेंत राष्‍ट्रीय जनता दल के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button