लातेहार। सामाजिक और सूचना का अधिकार कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति करने पर बधाई दी है. उन्होने कहा कि यह पद जून 2021 से रिक्त था. इस पद पर पिछले 16 अप्रैल को सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता की नियुक्ति की गयी है. श्री डे ने कहा कि पिछले पांच साल से झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने से राज्य मे भ्रष्टाचार बढ़ गया है. सैकड़ों शिकायतवाद लंबित हैं. पांच सालों से सुनवाई लंबित हो गयी है. अब लोकायुक्त की नियुक्ति हो जाने से सुनवाई में तेजी आयेगी. श्री डे ने पांच वर्षों से लंबित सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति कराने की मांग सरकार से की है.