


लातेहार। मारवाड़ी युवा मंच लातेहार के नव निर्वाचित सचिव एवं नियमित रक्तदाता रितेश महलका ने एक वर्षीय थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची आयशा कामरान के लिए रक्तदान कर मानवता और समाजसेवा की मिशाल पेश की. उस बच्ची को बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता होने की सूचना मिलते ही रितेश महलका लातेहार सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान कर बच्ची की मदद की. थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है. ऐसे में समय पर रक्त उपलब्ध होना उनके जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. रितेश महलका के इस सराहनीय प्रयास से बच्ची के परिजनों ने राहत महसूस की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया.
रितेश महालका ने बताया कि यह उनका 36 वाँ रक्तदान है. उन्होंने अन्य लोगों से खास कर युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की. कहा कि आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की जान बच सकती है. यह भ्रांति है कि रक्तदान करने से कमजोरी या फिर अन्य कोई साइड इफेक्ट होता है. उन्होंने कहा हर स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है.
