RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारशिक्षा

बनवारी साहू महाविद्यालय में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्‍ताह

लातेहार। पिछले एक जनवरी से पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इसी क्रम में तीन जनवरी को शहर के बानपुर इलाके में अवस्थित बनवारी साहू महाविद्यालय में राष्‍ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्‍ताह मनाया गया. इस दौरान महाविद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. मौके पर संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने कहा क‍ि अधिकांश सड़क दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने से होती है. उन्‍होने दुपहिया चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्‍ट लगाने की अपील की. उन्‍होने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौत हेलमेट नहीं लगाने के कारण ही होती है. उन्‍होने किसी भी सूरत में अपने नाबालिग बच्‍चों को बाइक नहीं चलाने देने की अपील की. कहा कि जब तक बच्‍चा बालिग नहीं हो जाये उसे बाइक चलाने नहीं देना चाहिए. उन्‍होने छात्रों से कहा क‍ि जीवन बहुत ही अनमोल है. इसे यूं ही सड़क दुर्घटना में नहीं खोना है. याद रखें जब भी आप वाहन चलायें तो यह हमेशा ध्‍यान में रखें कि घर में आपके मां-पिता और अन्‍य परिजन आपका इंतजार कर रहे हैं. एनएसएस के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद गुप्‍ता ने भी छात्रों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी और छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने पोषक क्षेत्र बानपुर में जागरूकता रैली भी निकाली और लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी. मौके पर महाविद्यालय के व्‍याख्‍याता, कर्मी और एनएसएस के स्‍वयंसेवक आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!