लातेहार। नेशनल स्टुडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के लातेहार जिला का नया अध्यक्ष रौशन कुमार साहू को बनाया गया है. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र उरांव ने एक पत्र जारी किया है. रौशन कुमार के अलावा झारखंड में अन्य 13 जिला व कार्यकारी अध्यक्षों का मनोयन किया गया है. जिला अध्यक्ष बनने पर रौशन कुमार साहू ने कहा कि उन्हें संगठन ने जो दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगें. उन्होने कहा कि छात्रो की समस्याओं का समाधान करना एवं उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का वे कार्य करेगें. श्री साहू जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है.