RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
महुआडांड़राज्‍य

बैगई जमीन पर सरना समाज ने करमा त्यौहार मनाने का लिया निर्णय

महुआडांड़(लातेहार)। प्रखंड में बैगई जमीन की घेराबंदी विवाद को लेकर शुक्रवार को सरना आदिवासी विकास एकता मंच की बैठक बैगई जमीन स्थित सरना भवन में किया गया. बैगई जमीन के बैगा सुलेमान की उपस्थित में बैठक की गयी.  बैठक में उपस्थित बैगा के अनुमति लेने के बाद करमा त्यौहार धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया.

Advertisement

बैठक में बताया गया कि महुआडांड़ मौजा-अम्बाटोली, थाना संख्या-137, खाता संख्या-295, खसरा संख्या-244, रकबा-2 एकड 40 डिसमिल भूमि बैगा जमीन के रूप में दर्ज है. उक्त भमि आदिवासी समाज की परंपरा एवं पूजा-पाठ हेतु सरना स्थल के रूप में प्राचीन काल से प्रयोग की जा रही है. इस भूमि पर सरना स्थल एवं सरना भवन स्थित है, जो आदिवासी समाज का सामाजिक धार्मिक एवं सांस्कतिक केंद्र हैं. बैठक में कहा गया कि बैगा जमीन आदिवासी समाज की सार्वजनिक सामाजिक संपति होती है.जिसमें समाज द्वारा सर्वसम्मति से चुने हुये सदस्य को “बैगा” (प्रकृति पूजा अन्ष्ठानकर्ता) घोषित किया जाता है.

Advertisement

पिछले 21 अगस्‍त को उक्त भूमि पर आदिवासी समाज के द्वारा तार जाली से घेराबंदी किया जा रहा था. जिसके विरोध में हिन्दू महासभा, महुआडांड़ द्वारा रोक-टोक और हस्तक्षेप किया गया. आरोप है कि आदिवासी समाज के एक बैगा को बहला-फुसलाकर हिन्दूकुल का बैगा बताकर भूमि‍ की प्रकति को बदलकर सामान्य वर्ग की जमीन घोषित करने तथा आदिवासी समाज के धार्मिक अधिकारों में हस्तक्षेप करने का षडयंत्र भी रचा गया.

Advertisement

इसे लेकर सरना समाज के लोगों ने डीसी, एसडीओ, सीओ, थाना प्रभारी को आवेदन देकर ऐसे अवैध कृत्यों से सामाजिक सौहर्द बिगाड़ने वाले संगठनों पर प्रशासनिक स्तर से सख्त रोक लगाने की मांग की. मौके पर बिनोद उरांव, प्रदीप उरांव,सुशील उरांव, संगीता देवी, मंजू तिर्की, संध्या मिंज, मालती देवी, बसंती देवी, पूनम देवी, मंगलदेव नगेसिया, सुषमा देवी, बबिया देवी, मनोहर उरांव, चितरंजन उरांव, फतेसर मुंडा, रविदास उरांव, कपिल उरांव, कुंवर मुंडा, मनोहर उरांव, पवन बड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Advertisement

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!