RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

विश्व पर्यावरण दिवस पर सशस्त्र सीमा बल ने पौधारोपण किया

लातेहार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 32वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), लातेहार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम 32वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, लातेहार के कमांडेंट राजेश सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय तथा अधीनस्थ समवायों में उत्साहपूर्वक संपन्न किया गया. इस अभियान के अंतर्गत वाहिनी परिसर एवं विभिन्न अधीनस्थ इकाइयों में आम, नीम, पीपल, बरगद, शीशम सहित अनेक प्रजातियों के पौधों एवं बाल वृक्षों का रोपण किया गया. वृक्षारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, जैव विविधता को संरक्षित करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करना था. कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया. इस अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. यह भी जानकारी दी गई कि वृक्ष न केवल मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, भूमि संरक्षण एवं जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ. इस कार्यक्रम ने समाज में हरित वातावरण के निर्माण, पर्यावरणीय चेतना के प्रसार तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!