latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधलातेहार

पेड़ से झूलता युवक व युवती का शव बरामद होने से सनसनी

लातेहार। पिछले एक मई को बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड में रिचुघुटा रेलवे स्‍टेशन के पास एक प्रेमी युगल का क्षत विक्षत शव बरामद किया था. अब शुक्रवार को जिले के मनिका थाना क्षेत्र के  गेरूआ गांव के एक जंगल से एक युवक व एक युवती का शव बरामद होने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी. जंगल की ओर मवेशी चराने गये कुछ लोगो ने एक पेड़ से झूलता दो शवों को देखा . उनके तो होश ही उड़ गये. शोर करते हुए गांव की ओर भागे और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने मनिका पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात  दास के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्‍काल शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्‍जे में ले लिया. पंचनामा कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेज दिया गया. बताया जाता है कि दोनो ही मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. युवक की पहचान सुनील कुमार सिंह के रूप में की गयी है. जैसा कि ग्रामीणों बताया कि सुनील कुमार सिंह की एक माह पहले विवाह हुआ था. अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि दोनो में प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस ने भी प्रथम दृष्‍टतया इसे आत्‍महत्‍या बताया है. थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है. पोस्‍टमार्टम रिपोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button