WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

परहाटोली में सात दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का शुभारंभ

Advertisement

लातेहार। झालसा के तत्‍वावधान में जिला विधिक प्राधिकार, लातेहार के सचिव शिवम चौरसिया के निर्देश पर जिले के महुआडांड़ कानूनी सहायता केद्र के पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद और महुआडांड़ थाना के पीएलवी आजाद अहमद के नेतृत्‍व में परहाटोली पंचायत में सात दिवसीय विधि‍क जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन मुखिया रीता खलखो व अन्‍य अतिथियो ने किया.

Advertisement

शिविर में जमानत का निष्‍पादन, वारंट, गैर जमानतीय वारंट, मुकदमे के लिए सक्षम वकील का अधिकार, राईट एंड ड्यूटिज ऑफ प्राविजन  प्रोटेक्‍शन ऑफ ऑफेंडर्स एक्‍ट फोस्‍रटर केयर एंड स्‍पांशरशिप आदि की विस्‍तृत जानकारियां दी. श्री अहमद ने कहा कि वे महुआडांड़ थाना में बतौर पीएलवी कार्यरत हैं. किसी भी प्रकार की विधिक सेवा व जानकारी लेने के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है.

Advertisement

मुखिया रीता खलखो ने कहा क‍ि वह पंचायत के सतत विकास के लिए प्रयासरत हैं. शिविर में काफी संख्‍या में ग्रामीण मौजूद थे. शिविर में वृद्धा पेंशन के भी आवेदन लिये गये. भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति‍ बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि से जुड़ने की अपील बैंक खाताधारियों से की गयी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!