dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
लातेहार

शेरशाह स्ट्राइकर ने लातेहार टाइटनस को 28 रनों से हराया

सीनियर जिला क्रिकेट लीग का 10 वां मैच

 लातेहार, 17 दिसंबर। जिला स्‍टेडियम में खेले जा रहे सीनियर जिला क्रिकेट लीग का 10 वां मैच शेरशाह स्ट्राइकर तथा लातेहार टाइटनस के बीच खेला गया. शेरशाह स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवरो में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाये. रोहन सिंह ने 53 और  रिषभ कुमार 23 रनों का योदान दिया. लातेहार टाइटनस ओर से तन्मय उदित साह ने दो और मनीष यादव व निखिल ओहदार ने 1,1 विकेट लिए. जबाबी परी खेलने उत्तरी लातेहार टाइटनस की टीम 118 रन ही बना सकी. युवराज ने 31 और आनंद कुमार सिंह 23 रनो का योगदान दिया.

Adevrtisement

शेरशाह स्ट्राइकर की ओर से कुमार आस्तिक ने चार और प्रेम कुमार ने तीन विकेट चटकाए. मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शेरशाह स्ट्राइकर के आस्तिक मिश्र को वरीय अधिवक्ता संजय कुमार ने प्रदान किया. जबकि 11 वां मैच शेरशाह इलेवन तथा एलसीसी, ब्लू के बीच खेला गया. शेरशाह इलेवन ने 6 विकेट से मैच जीत लिया.

Adevrtisement

एलसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रनों पर ही ढेर हो गयी. शेरशाह इलेवन की ओर से विकास पांडेय ने पांच और प्रीतम महली ने 2 विकेट चटकाए. लक्ष्य की पीछा करने उत्तरी शेरशाह इलेवन 10 वें ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर मैच को जीत लिया. धनंजय पांडेय ने 40, विजय कुमार सिंह ने 15, तथा प्रवीण उरांव नाबाद 16 रन बनाए.

मैन ऑफ द मैच का पुरस्‍कार देते आनंद सिंह

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शेरशाह इलेवन के विकाश पांडेय को कबड्डी संघ के सचिव आनंद कुमार सिंह ने दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!