लातेहार। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक संरक्षक अभिनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में दुर्गापूजा की तैयारियों की समीक्षा की गयी. बताया गया कि मंदिर में प्रतिमा का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इसके अलावा साउंड, लाईट व सजावट आदि के दायित्वों का बंटवारा कर दिया गया है.
Advertisement
पूजा पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में संपन्न होगा. यजमान के रूप में संतोष प्रसाद (पिंटू), संजय प्रसाद व पंकज प्रसाद सप्तनीक ने अपनी सहमति दी है. शारदीय नवरात्र के सभी तिथियों को अलग-अलग प्रसाद वितरण करने का निर्णय लिया गया. सप्तमी, अष्टमी व नवमी तिथि को महाभोग का वितरण किया जायेगा.
Advertisement
अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने दायित्वों का निवर्हन पूरी निष्ठा के साथ करने की अपील की. उन्होने नगर वासियो से तन, मन व धन से सहयोग करने की अपील की. संरक्षक विनोद कुमार साहू ने कहा कि श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर की अपनी एक अलग प्रतिष्ठा व पहचान है, उसी अनुरूप दुर्गा पूजा भी की जायेगी. संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने भी कहा कि आपसी सहयोग एवं सामुहिक प्रयास से ही कोई अनुष्ठान सफल हो पाता है. बैठक में संरक्षक त्रिभुवन पांडेय, उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, अशोक दास, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, आकाश जायसवाल, राजू अग्रवाल, वीरेंद्र प्रसाद, परितोष ठाकुर व पुजारी रामेश्वर पांडेय आदि मौजूद थे. बैठक में समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद सिंह (बड़े भाई) के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.