WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
चंदवाराज्‍य

तिलैयादामर गांव के जंगल में बाघ की आहट 

एक बैल को उतारा मौत का घाट.

ग्रामीणों ने वन विभाग से किया मुआवजे की मांग

चंदवा (लातेहार)। थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के तिलैयादामर गांव के जंगल क्षेत्र में सोमवार को एक जंगली जानवर ने एक बैल को मार कर आधा खा गया है. लोगों का कहना है कि किसी बाघ ने उसे अपना शिकार बनाया है. हालांकि बाघ को किसी ने देखा नहीं है, लेकिन पंजों के निशान से ग्रामीण बाघ के होने का कयास लगा रहे हैं. जंगली जानवर ने गांव के  रैयत सतीश गंझू पिता स्व जगदीश गंझू के एक बैल को सोमवार की शाम पांच बजे के अपना शिकार बनाया है.  बैल के शरीर के हिस्से को खा गया है. किसान को लगभग 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है.इस घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को दे दी गई है. वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई है. जानवर के पंजों की मापी ली गई है. इधर, बैल की मौत पर पीड़ित ने वन विभाग चंदवा से मुआवजे की मांग किया है.

Rajeev Oraon

संवाददाता शुभम संवाद, चंदवा लातेहार

Rajeev Oraon

संवाददाता शुभम संवाद, चंदवा लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!