लातेहार
डीसी और एसपी ने मनिका व बरवाडीह में त्यौहारों में विधि व्यवस्था बनाये रखने का दिया निर्देश


उन्होंने पर्वों के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरतने एवं आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है. उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की बात कही.
इसके उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बरवाडीह प्रखंड पहुंचकर पर्वों के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का स्थलीय जायजा लिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरवाडीह को विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी,मनिका, अंचल अधिकारी,मनिका, बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरवाडीह अंचल अधिकारी, सम्बंधित उपस्थित थे. 