RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

योजनाओं के क्रियान्‍नवयन मे तेेजी लायें: उपायुक्‍त

उपायुक्‍त ने स्‍वच्‍छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा की

लातेहार। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-॥ एवं जल जीवन मिशन से संबंधित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-॥ के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने हर घर नल से जल योजना के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए. बैठक में विभिन्न प्रखंडों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी प्रखंडों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर बल दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यपालक अभियंता दीपक महतो  एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!