लातेहार। सशस्त्र सीमा बल लातेहार की 32वीं वाहिनी के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत मारोमार ग्राम में 32 युवती व महिलाओं के लिए आयोजित 26 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन तथा सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया. बटालियन के कमाडेंट राजेश सिंह ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नक्सल वामपंथ उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत गरीब जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्तं बनाने के उद्देश्य से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के के तहत प्रतिवर्ष विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है. इन योजनाओं के माध्यम से व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम, मानव संसाधन विकास गतिविधियों, मानव चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर, आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं, ताकि सुदूरवर्ती एवं वामपंथ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण युवक-युवतियों के जीवन स्तर में सकारात्मक एवं स्थायी सुधार लाया जा सके. उन्होने बताया कि पिछले 22 जुलाई को यह प्रशिक्षण सी-समवाय मारोमार के कार्यक्षत्र के मारोमार, सुरकुमी, धांगर टोला एवं सुरपोंगी की 32 युवतियों महिलाओं हेतु आयोजन किया गया था. 32 सिलाई मशीन प्रशिक्षण प्राप्त महिताओं को 10 महिला स्वयं सेवी संस्थाओं के नाम से 20 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया. इस अवसर पर गारू अंचल अधिकारी रितेश कुमार मिश्रा, पशु चिकित्स्क डा अश्विनी कुमार यादव, जिप सदस्य जीरा देवी, मुखिया प्रभा देवी मुखिया, थाना प्रभारी जय प्रकाश मिश्रा, कल्याण बिरजिया, राजपाल सिंह, भारत मिश्रा आदि मौजूद थे. अतिथियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए अलांत उपयोगी एवं रोजगारोन्मुखी बताया.