Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
लातेहार

ट्रेड लाइसेंस नहीं रहने पर दो अस्‍पताल व एक मेडिकल स्‍टोर को सील किया गया

लातेहार। नगर पंचायत लातेहार के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्‍व में  सोमवार को नगर पंचायत क्षेऋ में ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान चलाया गया. कार्यपालक पदाधिकारी स्‍वयं प्रतिष्‍ठानों में पहुंच कर ट्रेड लाइसेंस की जांच की.  जांच के दौरान शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड स्थित मैया बाबू हॉस्पिटल व लक्ष्मी हॉस्पिटल एवं विनोद मेडिकल हॉल की ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया. इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर इन चिकित्‍सीय प्रतिष्‍ठानों को सील कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन करने की हिदायत दी. अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के अन्य प्रतिष्ठान संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई.  नगर पंचायत ने आगे भी ट्रेड लाइसेंस समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच किए जाने की बात कही गई है. जांच अभियान में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, लेखपाल राहुल कुमार, कनीय अभियंता संदीप कुमार व राजस्‍व निरीक्षक पिंटूू कुमार आदि शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!