WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

आवासीय विद्यालयों में छात्रों को मिले गुणवत्तायुक्‍त शिक्षा व अन्‍य सुविधायें: डीसी

लातेहार।  उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कल्याण विभाग से संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, मंगरा (बरवाडीह) एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, हेठाटोली (गारू) एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, नेगाई (लातेहार) में शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के समग्र विकास की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों की आधारभूत एवं मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की.

Advertisement

इसमें खेल मैदान की स्थिति, आवासीय परिसर की व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता, मेडिकल सुविधा, विद्युत आपूर्ति, फायर सेफ्टी उपकरणों की स्थिति, विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही पुस्तकें, आवासन एवं भोजन की गुणवत्ता, स्टाफ की उपलब्धता, सेनेटरी पैड की व्यवस्था तथा परिसर की साफ-सफाई जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विद्यार्थियों की आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार किया जाए, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके.

Advertisement

विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने पर भी बल दिया गया. बच्चों के आधार कार्ड एवं बैंक खातों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते अब तक नहीं खुले हैं, उनका खाता शीघ्र खोला जाए. इसके लिए उन्होंने एलडीएम को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा  “एकलव्य विद्यालय हमारे प्रतिभाशाली बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव हैं.

Advertisement

यहां शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और जीवन-स्तर में सुधार हमारी प्राथमिकता है. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, परियोजना निदेशक (आईटीडीए) प्रवीण कुमार गगराई, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, एलडीएम समेंत विद्यालयों के प्राचार्य एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!