WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

छात्रों को समय पर पोशाक व छात्रवृति मिले: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में  आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने छात्रों को समय पर पोशाक एवं छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने और मध्याह्न भोजन योजना की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि पोषण वाटिका की उपयोगिता बच्चों में कुपोषण दूर करने एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने में सहायक है. सभी विद्यालयों में इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

उन्होंने बच्चों का नियमित रूप से  स्वास्थ्य जांच कराने व उन्हें आयरन की गोली खिलाने का भी निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सरकार के द्वारा विद्यालय स्तर पर चलाई जा रही सारी योजनाओं का लाभ छात्र छात्राओं को मिलना चाहिए. इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी कर्मी सजगता के साथ काम करें. उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति के बारे जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड में ई विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिले की प्रत्येक स्कूलों का संचालन सही तरीके से करते हुए स्कूलों में बच्चों के ड्रेस, पानी, एवं शौचालय के साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्‍त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया. बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के अलावा एडीपीओ, एपीओ व सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!