लातेहार। सहायक निवार्चक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, लातेहार मनोज कुमार तिवारी ने शीघ्र अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा करा देने की अपील की है. उन्होने कहा कि वैसे बीएलओ घर घर जा कर गणना प्रपत्र का संग्रहण कर रहे हैं, बावजूद अगर कोई छूट जाते हैं तो वे अपना गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा करा सकते हैं.
उन्होने बताया कि लातेहार प्रखंड में 95 प्रतिशत मतदाता गणना प्रपत्र हस्ताक्षर होने के बाद जमा हो चुके हैं. श्री तिवारी ने जानकारी दी कि अगर घर में मतदाता मौजूद नहीं हैं तो घर का कोई भी व्यस्क सदस्य हस्ताक्षर कर गणना प्रपत्र जमा करा सकता है. उन्होने कहा कि एसआईआर का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस कारण जो भी मतदाता अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कर पाये हैं वे जमा करा दें. उन्होने बताया कि इसके बाद ड्राफ्ट (प्रारूप) प्रकाशन किया जायेेगा, अगर मतदाता गणना प्रपत्र जमा नहीं कराते हैं तो उनका नाम उसमें प्रकाशित नहीं हो पायेगा.