Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

एसवीएम ने संकुुल स्‍तरीय आचार्यों की बैठक संपन्‍न

लातेहार। शहर के धर्मपुर पथ में अवस्थित सरस्‍वती विद्या मंदिर परिसर में पलामू विभाग का लातेहार संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्‍यक्षता विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने की. बैठक में  गत शैक्षणिक सत्र (2025-26) के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं नए सत्र (26-27)के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गयी. अध्यक्षता करते हुए श्री कुमार ने आचार्यों के साथ करते हुए कई दिशा निर्देश दिए. उन्‍होने नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षा पर ठोस कार्य करने की बात कही.  शिक्षकों को हमेशा अपडेट रहने की सलाह दी. कहा कि हर छात्र का बौद्धिक स्‍तर अलग होता है. उन्‍होने छात्रों की प्रतिभा समझ कर उसे आगे लाने की भी बात कही. विद्यालय में अनुशासन एवं सामान्य व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त करने का का निर्देश दिया. बैठक में प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी , सरस्वती विद्या मंदिर ,स्टेशन के प्रधानाचार्य राजबल्लभ शर्मा ,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बालूमाथ के आचार्य सूरज देव उरांव , बरियातू विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र राम आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!