IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंड

मिठाई दुकानों और होटलों की जांच, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाइयों, मसालों और अन्य खाद्य सामग्रियों के साथ एक्सपायरी डेट की भी की जांच

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ प्रखंड के विभिन्न मिठाई दुकानों और होटलों में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया.  इस दौरान दुकानों में बिक्री के लिए रखी गई मिठाइयों, मसालों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई. इसके अलावा खाद्य सामग्रियों की एक्सपायरी डेट, उनकी स्थिति और बिक्री के लिए रखे गए उत्पादों की भी पड़ताल की गई. जांच टीम में लातेहार के जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमन गुप्ता, सरिता जेराई, नागेन्द्र कुमार, सुरक्षा कर्मी शहनाज खातून शामिल थे. टीम ने महुआडांड़ प्रखंड की विभिन्न मिठाई दुकानों और होटलों में पहुंचकर वहां उपलब्ध खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया.  जांच के दौरान विशेष रूप से मिठाइयों की गुणवत्ता, मसालों की स्थिति और अन्य खाद्य सामग्रियों की शुद्धता पर ध्यान दिया गया. खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा खाद्य सुरक्षा से संबंधित नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लेना था. मिठाई दुकानों और होटलों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव तथा उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया. त्योहारों के मौसम में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण हो जाता है. विभाग की ओर से की गई इस जांच से दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!