IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

कांग्रेसियों ने निकाली बाइक रैली, सीईसी का पुतला फूंका

हिटलर के तरीके से चल रही है केंद्र सरकार :आफताब आलम

लातेहार।  बुधवार को लातेहार प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बाइक से विरोध मार्च निकाला गया. समाहरणालय मोड़ के पास  मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोती उरांव ने किया.  इस दौरान प्रदेश सह सचिव आफताब आलम ने मिडिया से बात करते हुए कहा की देश में हिटलर के तरीके से सरकार चल रही है विपक्षियों को कुचलने का प्रयास एवं स्वायत संस्थानों में कब्ज़ा का दौर चल रहा है महिलाओ और युवाओं पर लाठी बरसाई जा रही है, वोट का भयंकर चोरी चल रहा है इसलिए अब दूसरी आजादी का समय आ गया है.

प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी ने कहा कि देश में जब जब संकट आता है कांग्रेस ख़डी रहती है.  देश में एसआईआर के नाम पर वोट की लूट हुई इस लिए ज्ञानेश कुमार को इस्तफा देना ही होगा नहीं तो दिल्ली के फिर से घेरेंगे.  जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा की राहुल गाँधी निडरता के साथ डटे हुए हैँ और हम सब उनके पीछे मजबूती से खडे हैँ विपक्ष का काम आइना दिखाना होता है और हम सब वही कर रहें हैँ. युवा जिलाध्यक्ष अमित ने कहा कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के नाम पर आम नागरिकों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है, जबकि वोट देना लोकतान्त्रिक अधिकार है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!