WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बरवाडीह

ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का लाभ लें: संतोषी शेखर

आयुष्मान आरोग्य केंद्र का जिप सदस्‍य ने किया उदघाटन

लातेहार। जिला परिषद सदस्‍य (बरवाडीह पश्चिमी) ने सरकार के द्वारा दी जा रही स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील ग्रामीणों से की. श्रीमती शेखर बरवाडीह प्रखंड के छेचा पंचायत में नव निर्मित आयुष्मान आरोग्य केंद्र का उद्घाटन कर रही थी.

विज्ञापन

उन्‍होने आगे कहा कि  इस केंद्र के शुरू होने से पंचायत के ग्रामीणों को अब उनके ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी. विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए यह केंद्र वरदान साबित होगा. अब उन्हें प्रसव के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे लोगों तक पहुंचाएगा.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और यह केंद्र उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.  मौके पर मौजूद एमपीडब्लू दिल्केश्वर राम ने बताया कि इस केंद्र में प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी.  स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन से ग्रामीणों में प्रसन्‍नता देखी गयी.  मौके पर कई लोग मौजूद थेे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!