
लातेहार। पुलिस ने माओवादी रिजनल कमिटि के सदस्य रविंद्र गंझू के इशारे पर हत्या करने वाले आरोपी मुकेश गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गयी है. चंदवा थाना कांड संख्या संख्या 170/23 भादवि की धारा 302 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त मुकेश गंझू व राजन हेमंत असुर ने चंदवा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुवारी ग्राम निवासी प्रदुमन यादव पिता सहंगू यादव की हत्या भाकपा माओवादी के रिजनल कमेटी सदस्य रविन्द्र गंझू के इशारे पर की थी. दरअसल पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मुकेश गंझू अपने गांव आया हुआ है. इस सचूना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. इस टीम में पुअनि सह चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, ओपी प्रभारी (बेतर) पुअनि रितेश कुमार राव, पुअनि रितेश तिग्गा व अजीत कुमार शामिल थे. छापामारी टीम के द्वारा ग्राम बजरमरी में छापामारी अभियान चला कर मुकेश गंझू (32) पिता स्व बाबुलाल गंझू, बजरमरी, बेलगड़ा, चंदवा को गिरफ्तार किया गया. मुकेश गंझू पर चंदवा, आरपीएफ टोरी, आरपीएफ लोहरदगा, मैक्लुस्कीगंज, खलारी, आरपीएफ पतरातूू में कुल नौ मामले दर्ज हैं.



