Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
लातेहार

तीन दिनों से लापता युवक का शव खदान से बरामद

लातेहार। सोमवार को जिले के बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के चमातू ग्राम स्थित भूलनी टोला कोयला खदान के पास एक  17 वर्षीय युवक का शव संदिग्‍ध अवस्‍था में बरामद किया गया है. शव की शिनाख्‍त विजयपथ पिता बसंत आनंद ग्राम चमातू, बालूमाथ के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर बालूमाथ डीएसपी बिनोद रवानी के नेतृत्‍व में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार एवं अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा मौके पर पहुंचे. मृतक के पिता बसंत आनंद ने बताया कि उनका पुत्र पिछले छह जून से गायब था. वह अपने घर से एक मोटरसाइकिल से निकला था. काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चला. इसके बाद बालूमाथ थाना में उसके लापता होने  का मामला दर्ज कराया गया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उस युवक की खोजबीन में जुट गयी थी. आठ जून को कुंडी ग्राम स्थित सीसीएल ऑफिस के आसपास युवक का मोटरसाइकिल बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी जोर शोर से शुरू कर दी. नौ जून की सुबह युवक का शव चमातू स्थित भूलनी टोला के पास कोयला खदान के ऊपर संदिग्ध अवस्था में पाया गया. प्रथम दृष्टिया प्रतीत होता है कि युवक को अन्यत्र बेरहमी से हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से कोयला खदान में फेंक दिया गया. खदान में पानी भरा था, लेकिन शव खदान में नहीं गिर कर उसके उपर गिर गया.  पुलिस ने मौके पर चटाई और बोरा बरामद किया गया है.  पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजना चाहा, लेकिन  परिजन और ग्रामीणों ने हत्या का उद्वेदन की मांग को ले कर शव को उठने नहीं दिया. घटना के बाद से परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है एवं गांव में मातम का माहौल है.  पुलिस ने एक युवक को पड़कर पूछताछ के लिए थाना लाया है. पुलिस ने शीघ्र ही हत्‍यारों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है.

बालुमाथ से कमरूल आरफी 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button