लातेहार
केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है: हरिशंकर यादव
कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


लातेहार। पिछले 10 दिनों मे चार बार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में हुई मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने जिला मुखयालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस दौरान कांग्रेसियों ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपो में हस्ताक्षर अभियान चलाया. इसका नेतृत्व युवा जिला कांग्रेेस अध्यक्ष अमीत यादव ने किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव और युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम मौजूद थे.