maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

झारखंड आंदोलनकारी केंद्रीय सचिव ने पर्यटन मंत्री का स्‍वागत किया

लातेहार। झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के बेतला आगमन पर झारखंड आंदोलनकारी केंद्रीय सचिव अलीहसन अंसारी ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान अलीहसन अंसारी ने बेतला, पलामू टाइगर रिजर्व एवं आसपास के पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय युवाओं को पर्यटन क्षेत्र से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया. पर्यटन मंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और पर्यटन विकास से जुड़े सुझावों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया. अलीहसन अंसारी ने कहा कि बेतला झारखंड की पर्यटन पहचान है, इसलिए यहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और प्रचार-प्रसार आवश्यक है. इस अवसर पर दोनों ने क्षेत्र के विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!