WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
gupta veg
green vlly
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

मुखिया ने उनके फर्जी हस्ताक्षर से भूमि लीज करवाने का लगाया आरोप

  • नेतरहाट मुखिया रामबिशुन नगेशिया ने उपायुक्त से लीज रद्द करने की मांग की

  • कहा नेतरहाट थाना में दर्ज नहीं किया जा रहा है मामला

लातेहार। जिले के नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामबिशुन नगेशिया ने एक बेहद गंभीर मामला उजागर किया है. उन्‍हाने आरोप लगाया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उनका फर्जी हस्ताक्षर और पंचायत की सरकारी मुहर का दुरुपयोग कर छह सितंबर 2023 को एक पंजीकृत लीज एग्रीमेंट डीड (डीड संख्या: 2023/LAT/2338/BK1/2330, पृष्ठ: 125-196) तैयार किया गया. यह लातेहार के एसआरओ कार्यालय में पंजीकृत है. इसकी जानकारी उन्हें हाल ही में मिली है. इस फर्जीवाड़े के संबंध में नेतरहाट मुखिया रामबिशुन नगेशिया द्वारा नेतरहाट थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया गया था. आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई.श्री नगेशिया ने कहा कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है. श्री नगेशिया ने कहा कि एक चुने हुए जन प्रतिनिधि द्वारा लिखित आवेदन देने पर थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जा रहा तो आम आदमी के साथ क्या बर्ताव होता होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. मुखिया रामबिशुन नगेशिया ने बताया कि उक्त फर्जी डीड में शामिल व्यक्ति लोहरदगा, रांची, नेतरहाट और लातेहार के हैं. श्री नगेशिया ने इस पूरे मामले की जानकारी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को दी है और पत्र के माध्यम से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, फर्जी डीड को रद्द कराने एवं  दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. k ayurweda.jpg n

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!