RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

उपायुक्‍त ने हरी झंडी दिखा कर मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया

लातेहार। जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बनहर्दी कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का शुभारंभ किया गया. समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार ने मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एके  सहगल तथा बनहर्दी परियोजना के महाप्रबंधक एनके मलिक भी उपस्थित थे. उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके गांवों के समीप ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी. इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक सुनिश्चित होगी.  पीवीयूएनएल के अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नियमित रूप से गांवों का भ्रमण कर स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं का वितरण तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा. कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के एनके मल्लिक, महाप्रबंधक बनहरदी परियोजना शिप्रा रानी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय केजरीवाल, प्रमुख संविदा विभाग, नवदीप झा अपर महाप्रबंधक पीवीयूएनएल एम चन्द्रसेगर, अपर महाप्रबंधक खनन, असीम मिश्रा, अपर महाप्रबंधक खनन आरबी सिंह व  अपर महाप्रबंधक खनन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!