Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

जनजातीय गौरव रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लातेहार। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर से जनजातीय गौरव रथ रवाना किया गया. उपायुक्त संदीप कुमार, आईटीडीए निदेशक एवं अपर समाहर्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. जनजातीय गौरव रथ जिले के सभी प्रखंडों के जनजातीय बहुल गांवों का भ्रमण करेगा. इस दौरान ग्रामीणों को जनजातीय समुदायों के विकास, उनके अधिकारों तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है. गौरतलब है कि जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा 1 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) सहित जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी. इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि जनजातीय समुदायों का सर्वांगीण विकास जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनजातीय परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने ग्रामीणों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. मौके पर आईटीडीए निदेशक सरोजनी ऐनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्र किशोर कुमार सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!