Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

लातेहार। होम-टू-रोल विजिट कार्यक्रम के तहत झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने चंदवा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। चंदवा प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर उपायुक्त संदीप कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजकीय बालिका मध्य विद्यालय, चंदवा स्थित मतदान केंद्र संख्या 328 तथा प्राथमिक विद्यालय, जमीरा स्थित मतदान केंद्र संख्या 347 का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों मतदान केंद्रों पर चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यों की प्रगति के संबंध में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्वयं विभिन्न घरों में पहुंचे और ग्रामीणों एवं मतदाताओं से बातचीत की। उन्होंने मतदाताओं से पूछा कि उनका मतदाता पहचान पत्र (EPIC) बना है या नहीं। साथ ही यह भी जानकारी ली कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर पहुंचकर फॉर्म-6 उपलब्ध करा रहे हैं या नहीं तथा नए मतदाताओं का फॉर्म भरवाने और जमा कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है अथवा नहीं। उन्होंने निर्वाचन कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए मतदाताओं से सीधे फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्वाचन कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, अंचल अधिकारी सुमित झा, संबंधित बीएलओ एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!