Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत तीन लाभुक समूहों को मिला ट्रैक्टर

लातेहार। भूमि संरक्षण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त संदीप कुमार ने लाभुक समूहों एवं समिति के बीच ट्रैक्टर और सहायक कृषि यंत्रों का वितरण किया. इस योजना के तहत हेरहंज प्रखंड की जेएसएलपीएस से संबद्ध शांति महिला सखी मंडल एवं रोशनी महिला सखी मंडल, कसमार तथा गारू प्रखंड की मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड को लाभान्वित किया गया. इन समूहों और समिति को कृषि कार्यों को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर एवं आवश्यक कृषि उपकरण उपलब्ध कराए गए. योजना के तहत कुल 10 लाख रुपये के पैकेज में बड़े ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत तथा सहायक कृषि यंत्रों रोटावेटर, कल्टीवेटर एवं केज व्हील पर 80 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है. वहीं, संपूर्ण पैकेज पर लाभुक समूहों एवं समिति को कुल 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जा रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों एवं सहकारी समितियों को कृषि यांत्रिकीकरण से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है.  आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी के कार्य आसान होंगे। साथ ही कृषि लागत में कमी आने और समूहों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है. मौके पर आईटीडीए निदेशक सरोजनी ऐनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्र किशोर कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!