Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

उपायुक्‍त ने जेपीएससी की परीक्षा में लगे प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की

लातेहार। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (जेपीएससी) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ ब्रीफिंग की गई. आगामी 19 अप्रैल को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट , सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर समयबद्धता, अनुशासन एवं अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए. किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की स्थिति में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने को कहा गया. आगे उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए.  परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में परीक्षा के सफल संचालन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे.  उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक, संबंधित अन्य उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!