लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने कार्यहित एवं प्रशासनिक दृश्टिकोण से जिले के आठ प्रखंड समन्वयक ( पं.रा. स्व. परि) का स्थानांतरण व पदस्थापन किया है. मंजीत कुमार सिंह को बरवाडीह से बालुमाथ स्थानांतरण किया गया है. श्री सिंह बारियातू प्रखंड के अतिरिक्त प्रभार में रहेगें. उदय कुमार गुप्ता को महुअडांड़ से चंदवा, जीतेंद्र कुमार राम को हेरहंज से महुआडांड़, पंकज कुमार पांडेय को बारियातू से बरवाडीह एवं गारू का अतिरिक्त प्रभार, वकील उरांव को बालुमाथ से लातेहार व सरयु का अतिरिक्त प्रभार, रितेश कुमार को चंदवा से मनिका, सुमन कुमारी को जिला पंचायत कार्यालय लातेहार, कुमारी शिल्पा सेन को मनिका से हेरहंज प्रखंड में स्थानांतरित किया गया है. उपायुक्त ने 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापित प्रखंड मे योगदान देने एवं दायित्वों का निवर्हन करने का निर्देश दिया है.