


ग्रामीणों ने बताया कि उन्होने इस संबंध में सीसीएल प्रबंधन को कई बार आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. उन्होने बताया कि रोजगार की आश में उन्होने ट्रक भी खरीदे थे, लेकिन अब सीसीएल और पीएनएमएल कंपनी की कथित सांठगांठ से हाईवा के माध्यम से कोयला ढुलाई कराने की योजना बनाई जा रही है. इसे स्वीकार नहीं किया जायेगा.
मौके पर काली यादव, उमेश यादव, मोहन यादव, मुंगेश्वर यादव, दिलीप यादव, कृष्णा यादव, राजेश यादव, सकिंदर यादव, जागेश्वर साव, मो वारिस, मो दानिश, मो अरशद, राजेश राम, मो जुबेर, मो मुस्तफा, झमेंद्र यादव, तिवारी यादव, किशुन यादव, राहुल यादव, अजय यादव, संजय यादव, विनोद यादव, मुकेश यादव, तिलकधारी साव, बसंत साव, राजेंद्र यादव, विकास यादव, दीपु गुप्ता, कमलेश सिंह, मो सिकंदर, नामेश्वर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.