RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍यलातेहार

नौकरी व मुआवजे की मांग को ले कर विस्थापित रैयतों का 32वें दिन भी धरना जारी

लातेहार। जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के पिंंडारकोम ग्राम में मुआवजा व नौकरी की मांग को ले कर विस्‍थापित रैयतों के द्वारा धरना दिया जा रहा है. बुधवार को यह धरना 32वें दिन जारी रहा.  विस्थापित ग्रामीण दिन- रात धरना स्थल पर जमे हुए हैं. कई रैयतों ने बताया कि उनकी लगभग 35 एकड़ रैयती भूमि पर सीसीएल द्वारा सड़क निर्माण, ट्रक पार्किंग और कोयला खनन का कार्य किया जा रहा है. लेकिन इसके एवज में न तो नौकरी दी जा रही है, और न ही समुचित मुआवजा. ग्रामीणों ने बताया कि उन्‍होने इस संबंध में  सीसीएल प्रबंधन को कई बार आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. उन्‍होने बताया कि रोजगार की आश में उन्‍होने ट्रक भी खरीदे थे, लेकिन अब सीसीएल और पीएनएमएल कंपनी की कथित सांठगांठ से हाईवा के माध्यम से कोयला ढुलाई कराने की योजना बनाई जा रही है. इसे स्‍वीकार नहीं किया जायेगा. मौके पर  काली यादव, उमेश यादव, मोहन यादव, मुंगेश्वर यादव, दिलीप यादव, कृष्णा यादव, राजेश यादव, सकिंदर यादव, जागेश्वर साव, मो वारिस, मो दानिश, मो अरशद, राजेश राम, मो जुबेर, मो मुस्तफा, झमेंद्र यादव, तिवारी यादव, किशुन यादव, राहुल यादव, अजय यादव, संजय यादव, विनोद यादव, मुकेश यादव, तिलकधारी साव, बसंत साव, राजेंद्र यादव, विकास यादव, दीपु गुप्ता, कमलेश सिंह, मो सिकंदर, नामेश्वर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!